मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग

दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को बैठने और आराम की सुविधा नहीं

मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग
गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की मांग करती छात्राएं

मधुपुर कॉलेज में लंबे समय से बंद पड़े गर्ल्स कॉमन रूम को दोबारा चालू कराने की मांग तेज हो गई है। छात्र नेत्री नेहा परवीन और सबीला खातून ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपकर कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं और उनके साथ आने वाली माताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

देवघर: मधुपुर कॉलेज में लंबे समय से बंद पड़े गर्ल्स कॉमन रूम को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपा। छात्र नेत्री नेहा परवीन एवं सबीला खातून ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं एवं उनके साथ आने वाली माताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को बैठने, आराम करने तथा आवश्यक सुविधाओं के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में गर्ल्स कॉमन रूम का खुला रहना अत्यंत आवश्यक है। इससे छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा तथा उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

छात्र नेत्री नेहा परवीन एवं सबीला खातून ने कॉलेज प्रशासन से जल्द से जल्द गर्ल्स कॉमन रूम खुलवाने की मांग करते हुए कहा कि यह छात्राओं की सुविधा, सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। आवेदन के माध्यम से महाविद्यालय प्रशासन से सकारात्मक पहल करने की अपील की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर
गंगा दशहरा पर साहिबगंज में दिखेगा बनारस जैसा नजारा, काशी के 71 पुरोहित करेंगे मां गंगा की महाआरती
आखिर क्यों बदले गए तीन जिलों के उपायुक्त?
पीवीयूएनएल में अम्ल रिसाव पर मॉक ड्रिल आयोजित, CISF और NDRF ने दिखाई तत्परता
मधुपुर कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा, गर्ल्स कॉमन रूम खोलने की उठी जोरदार मांग
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त