Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा

विशाल ग्रामीण छात्र आबादी को उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद

Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
(आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते छात्र)

हजारीबाग प्रमंडल के छात्र संघ प्रतिनिधियों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से मुलाकात कर ओबीसी छात्रवृत्ति में देरी, बीआईटी मेसरा में आरक्षण बहाली और पांच जिलों में नए छात्रावासों के निर्माण की मांग की। छात्रों ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बंद पड़े स्टेडियम को भी अविलंब शुरू करने का आग्रह किया है।

हजारीबाग: परिसदन में रविवार को झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव से हजारीबाग प्रमंडल के छात्र संघ एवं विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर पिछड़े वर्ग के छात्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान छात्र नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि के भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की और जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही बीआईटी मेसरा, रांची में झारखंडी छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व में लागू आरक्षण कोटा समाप्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। प्रतिनिधियों ने आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अन्य वर्गों के लिए पूर्व की भांति 50 प्रतिशत आरक्षण कोटा पुनः बहाल करने की मांग उठाई।

छात्र प्रतिनिधियों ने हजारीबाग प्रमंडल के अंतर्गत हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह एवं रामगढ़ जिलों में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की मांग भी रखी। उनका कहना था कि छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। बैठक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में वर्षों पूर्व निर्मित छात्रावास एवं बंद पड़े स्टेडियम को पुनः चालू करने की मांग भी की गई, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा छात्र नेताओं ने जातीय जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों की सही जनसंख्या और स्थिति का आकलन करने के लिए यह आवश्यक है। प्रतिनिधियों ने इस विषय पर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।इस अवसर पर छात्र नेता लड्डू यादव, सुनील कुमार, साजन कुमार, निशी राज, अनिल, रौशन, रितेश, गौतम, निर्मल मेहता एवं प्रकाश मेहता सहित अन्य छात्र उपस्थित थे। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठित होकर आगे भी आवाज उठाने की बात कही।

यह भी पढ़ें: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में डीसी का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत