Lohardaga News: एमडीडीएसएन स्कूल का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने सीखी नई स्किल्स

एक सप्ताह तक चला समर कैंप हुआ संपन्न

Lohardaga News: एमडीडीएसएन स्कूल का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने सीखी नई स्किल्स

लोहरदगा स्थित माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में एक सप्ताह तक चले समर कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में स्कूल के साथ-साथ जिले के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोहरदगा: माँ दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर (एमडीडीएसएन त्रिवेणी) स्कूल में आयोजित एक सप्ताह का समर कैंप संपन्न हो गया, जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें सेल्फ डिफेंस, योग, मूवी टाइम, वॉटर फन, क्लॉथ पेंटिंग, फूड फेस्टिवल और लिक्विड डे जैसे कार्यक्रम शामिल रहे।

Lohardaga News: एमडीडीएसएन स्कूल का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने सीखी नई स्किल्स

स्कूल के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें निखारना था। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद आवश्यक हैं। बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला

साथ ही, खेल-खेल में गणित को आसान तरीके से समझाने, आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से झारखंड की संस्कृति से परिचित कराने तथा वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Lohardaga News: एमडीडीएसएन स्कूल का समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने सीखी नई स्किल्स

लिक्विड डे के दौरान बच्चों को प्राकृतिक पेय पदार्थों जैसे गन्ना जूस, सत्तू पानी, नींबू पानी, लस्सी, पुदीना पानी और मठा के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया तथा कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पैकेज्ड पेय पदार्थों से दूरी बनाने का संदेश दिया गया।

वहीं फूड फेस्टिवल के माध्यम से बच्चों को बचत की आदत, व्यापारिक समझ और स्वच्छ एवं हाइजीनिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। छह दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक समझ को मजबूत करने का प्रयास किया गया। समापन अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण छह महीने से पानी के लिए तरस रहे नामोडीह पहाड़िया टोला के ग्रामीण
स्क्रीन पर प्रतिरोध: जब मीम बन जाए लोकतंत्र का आईना
​पाकुड़िया: भीषण गर्मी में बिजली गुल, आधा दर्जन गांवों में हाहाकार; विभाग के आश्वासन से ग्रामीणों में आक्रोश
लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Bokaro News: बंद क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे आरोपी
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन