पटियाला में संपन्न एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स में सफल हुए रांची के शिव कुमार

कंप्यूटर के माध्यम से एथलीटों के डेटा एंट्री की ट्रेनिंग

पटियाला में संपन्न एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स में सफल हुए रांची के शिव कुमार
(शिव कुमार रमन)

भारतीय एथलेटिक्स संघ (AFI) द्वारा पटियाला के एनएसएनआईएस में आयोजित एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स की परीक्षा में रांची के तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार रमन ने सफलता हासिल की है। इस कोर्स में उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के डिजिटल संचालन, लेन ऑर्डर और त्वरित रिजल्ट तैयार करने की उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है।

रांची: भारतीय एथलेटिक्स संघ (ए.एफ.आई),नई दिल्ली द्वारा 16 से 19 अप्रैल 2026 पंजाब के एन. एस. एन.आई.एस. पटियाला में संपन्न एथलेटिक्स मीट मैनेजर कोर्स का आयोजन किया गया था। जिसमें देश भर के कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु कंप्यूटर के माध्यम से एथलीटों के

डाटा इंट्री, हिट, सेमीफाइनल,फाइनल लेन आर्डर तय करने, तत्काल रिजल्ट प्रकाशन, शेडिंग आदि विषयों पर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी शिव कुमार रमन ने मीट मैनेजर परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह,सचिव एस.के. पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, प्रभाकर वर्मा,आलोक मिश्रा,सिकंदर महतो, अजय नायक, बंधन टोप्पो, अजीत कुमार,गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन,रणवीर सिंह, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद,राकेश सिंह, संजय त्रिपाठी, दशरथ महतो, वरुण कुमार, रविन्द्र मुर्मू, अनुभा खाखा,माधव चंद्र घोष,पुनीत कुमार समेत खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक