Sahebganj News: सर्किल इंस्पेक्टर का औचक एक्शन, जिरवाबाड़ी थाना पहुंचकर फाइलों को खंगाला

थाना का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की

Sahebganj News: सर्किल इंस्पेक्टर का औचक एक्शन, जिरवाबाड़ी थाना पहुंचकर फाइलों को खंगाला
(फ़ोटो)

साहिबगंज के सर्किल इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने शनिवार को जिरवाबाड़ी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में दर्ज पुराने और लंबे समय से लंबित आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की। केस डायरी और अनुसंधान से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी शशि सिंह और सभी अनुसंधानकर्ताओं को पेंडिंग केसों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सके।

साहिबगंज: शनिवार को सर्किल इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने जिरवाबाड़ी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में लंबित आपराधिक मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने थाने में दर्ज पुराने और लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को साफ निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। उन्होंने केस डायरी और अनुसंधान से जुड़े कागजात की भी बारीकी से जांच की।

अमित गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिलेगा और अपराध नियंत्रण में भी पुलिस की कार्रवाई ज्यादा प्रभावी होगी। इस दौरान जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सर्किल इंस्पेक्टर के इस दौरे के बाद उम्मीद है कि जिरवाबाड़ी थाने की पेंडिंग फाइलें अब रफ्तार पकड़ेंगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन  Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक