Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश

विभिन्न संस्थानों एवं विकास कार्यों का लिया जायजा

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
(संस्थानों का निरीक्षण करते उपायुक्त)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड के गौरिया करमा स्थित आईसीएआर केंद्र, राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र और मॉडल आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने बरही चौक को जाम व गंदगी से मुक्त कराने के लिए सब्जी बाजार और ठेला-खोमचा विक्रेताओं को नए वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने का खाका तैयार करने का निर्देश दिया।

हज़ारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बरही प्रखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों एवं स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों, आधारभूत संरचनाओं तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, गौरिया करमा का भ्रमण

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त सर्वप्रथम गौरिया करमा स्थित आईसीएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने बागवानी, मत्स्य पालन एवं पशु विज्ञान सहित कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रोसेसिंग प्लांट, फूड कोर्ट, गेस्ट हाउस, इंडोर स्टेडियम एवं परीक्षा भवन का निरीक्षण किया। 

आईसीएआर प्रबंधन द्वारा परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुरोध किए जाने पर उपायुक्त ने सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र स्ट्रीट लाइट स्थापना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने आईसीएआर द्वारा संचालित आम बागान का भी निरीक्षण किया तथा विभिन्न प्रजातियों के आमों की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण

इसके उपरांत उपायुक्त ने गौरिया करमा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां आयोजित वीएचएसएनडी (Village Health Sanitation and Nutrition Day) के तहत संचालित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सेविका एवं सहिया से बच्चों के टीकाकरण की स्थिति, केंद्र में नामांकित बच्चों की संख्या एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस ने चोरी कांड का किया सफल उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र गौरिया करमा का निरीक्षण

भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित बीज प्रसंस्करण संयंत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, सांढ़ पोषण प्रक्षेत्र, सुकर प्रजनन प्रक्षेत्र तथा पशुपालन प्रशिक्षण विद्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रेड सिंधी नस्ल की गायों के रखरखाव, दुग्ध उत्पादन एवं उपलब्ध मानव संसाधन की जानकारी ली। साथ ही राजकीय पशुपालन प्रक्षेत्र के समग्र विकास हेतु विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विधानसभा समिति के सभापति रामेश्वर उरांव ने की राजस्व संग्रहण की समीक्षा

उपायुक्त ने केदारूत डैम एवं पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित इंटेक वेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौरिया करमा से केदारूत डैम तक जाने वाली जर्जर सड़क की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र सुदृढ़ एवं व्यवस्थित सड़क के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई, ताकि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

बरही चौक का निरीक्षण

भ्रमण के अंतिम चरण में उपायुक्त बरही चौक पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार लगने वाले जाम की समस्या का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से बरही चौक पर प्रतिदिन जाम, दुर्घटनाओं एवं गंदगी की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। ऐसी स्थिति में चौक के आसपास संचालित अव्यवस्थित बाजारों को व्यवस्थित वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करना आवश्यक है। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर उन्हें वहां स्थानांतरित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इससे बरही चौक को सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाया जा सकेगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बरही, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बरही मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप