Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

आयुष्मान कार्ड केंद्र का जायजा और बेहतर सुविधा के निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
(सदर अस्पताल निरीक्षण)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, लिफ्ट की स्थिति और आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन मामलों पर कड़े निर्देश दिए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने आज सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड बॉय की उपस्थिति एवं उनकी कार्य व्यवस्था की जानकारी ली तथा अस्पताल में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध रहने पर बल दिया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता एवं उनकी क्रियाशीलता की समीक्षा की तथा सभी उपकरणों को नियमित रूप से कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मरीजों को ऊपरी तल तक ले जाने वाली लिफ्ट के बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कर लिफ्ट को संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर स्थित आयुष्मान कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं सुगमता से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने ईएनटी (कान, नाक एवं गला) ओपीडी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं भी कान की जांच कराकर विभाग में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

निरीक्षण के दौरान बाह्य स्रोत (आउटसोर्सिंग) कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराया। इस पर उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल मेडिकल सुपरिटेंडेंट को आवश्यक कार्रवाई कर कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, आवश्यक सुविधाएं एवं संवेदनशील व्यवहार मिलना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा