Hazaribagh News: जिला प्रशासन की बड़ी पहल, 24 दिव्यांगजनों के बीच बांटी गई बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
टोटल चौबीस दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल वितरण
हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रिया सिंह ने डीएमएफटी (DMFT) मद से उपलब्ध कराई गई बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण 24 दिव्यांगजनों के बीच किया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों की दैनिक गतिविधियों को आसान बनाना और उनकी शिक्षा, रोजगार व सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस मानवीय और संवेदनशील पहल की स्थानीय दिव्यांग छात्रों व शिक्षकों ने सराहना करते हुए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार शनिवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रिया सिंह द्वारा डीएमएफटी मद से उपलब्ध कराए बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण कुल 24 दिव्यांगजनों के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंह मौजूद थी। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह साफ झलक रहा था।
इस संबंध में उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। बैटरी चालित ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियां आसान होंगी, उनकी शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सहभागिता को नई दिशा मिलेगी तथा वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सकेंगे।

कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों एवं अन्य लाभुकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। एक दिव्यांग शिक्षक ने कहा कि बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से अब वे समय पर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे, जिससे उनके कार्य में काफी सहूलियत होगी।
लाभुकों ने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इससे उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल की सभी ने सराहना की।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
