Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास मार्गों की समीक्षा
धनबाद के उपायुक्त-सह-अध्यक्ष (जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार) आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी ऊंचे भवनों, मॉल और अस्पतालों की फायर सेफ्टी ऑडिट कराई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य आपातकालीन निकास, अलार्म सिस्टम और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कर जान-माल के नुकसान को रोकना है।
धनबादः जिले में बढ़ती अग्नि सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने बड़े भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी ऊंचे भवनों, अस्पतालों, मॉल तथा अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले प्रतिष्ठानों की फायर सेफ्टी ऑडिट कराई जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी भवनों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग, अलार्म सिस्टम, पानी की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। ऑडिट के दौरान सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की कमी मिलने पर संबंधित संस्थानों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। गंभीर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

