Jharkhand Weather Update: गर्मी के बीच मौसम का बड़ा बदलाव, झारखंड में बारिश-बिजली की चेतावनी
मौसम विभाग ने 08 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के 08 जिलों में 24 मई को गर्जन के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
रांची: राज्य के 08 जिलों में 24 मई को गर्जन के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, राज्य के तीन जिलों — गढ़वा, पलामू और चतरा — में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

कालियासोल में 40.2 मिमी बारिश दर्ज
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के कालियासोल में 40.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अमरपारा में 16 मिमी, जामताड़ा में 8.6 मिमी, नारायणपुर में 4.6 मिमी, पुटकी में 4.4 मिमी और पंचेत डीवीसी में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और दिनभर प्रचंड गर्मी महसूस की गई।
टेम्परेचर अपडेट
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम 38.6 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.1 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.5 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 39.4 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
