दामोदा कोलियरी में विश्व पर्यावरण सप्ताह पर भव्य कार्यक्रम: सिद्धार्थ गौतम और मिनी सिद्धार्थ गौतम ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण सप्ताह के तहत आयोजित हुआ जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी में विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर भव्य जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम और संयुक्त महामंत्री मिनी सिद्धार्थ गौतम ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा श्रमिकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया।
धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी में 'विश्व पर्यावरण सप्ताह' के उपलक्ष्य में एक भव्य जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर श्रमिकों और अधिकारियों ने मिलकर सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता मजदूर संघ (JMS) के महामंत्री एवं JBCCI सदस्य सिद्धार्थ गौतम तथा संयुक्त महामंत्री मिनी सिद्धार्थ गौतम उपस्थित रहीं।


इसके अलावा, संयुक्त मोर्चा दामोदा कोलियरी ने मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता भेंट किया और बरोरा क्षेत्रीय कमेटी (JMS) द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का आह्वा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरोरा क्षेत्र के अवर महाप्रबंधक और दामोदा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने उपस्थित श्रमिकों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
सिद्धार्थ गौतम ने कहा "आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। हमें देशव्यापी अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना चाहिए" एवं मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व से अवगत कराया और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
फलदार पौधों का वितरण और ओबी डंप पर वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए दोनों मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित श्रमिक भाइयों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथियों ने दामोदा कोलियरी के ओबी (OB) डंप पर विशेष रूप से 5-5 पौधे लगाए। मुख्य अतिथियों की प्रेरणा से प्रेरित होकर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों, अतिथियों और श्रमिक भाइयों ने मिलकर सामूहिक रूप से बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया और पूरे परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
इस जागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से: गोपाल मिश्रा (केंद्रीय उपाध्यक्ष, JMS सह सलाहकार समिति सदस्य, BCCL), मंगल हेम्ब्रम (क्षेत्रीय सचिव, JMS), सूरज बाली साव (शाखा सचिव, JMS - दामोदा कोलियरी), विमल कुमार (क्षेत्रीय प्रबंधक - पर्यावरण, बरोरा क्षेत्र), तथा यूनियन से इंद्रासन यादव, गणेश सिंह, प्रताप सिंह, विष्णु कुमार, डालचंद महतो, विधान चंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, नागेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह और प्रबुल सिंह उपस्थित थे।
इनके अलावा बड़ी संख्या में प्रबंधन के अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, महिला कर्मी और श्रमिक भाई मौजूद रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

