खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया आरोपी।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र में एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मंगलवार दोपहर खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक गुड्डू कथित रूप से घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और आरोपी को आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा।

पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्ची को बचाने का प्रयास करते हुए आरोपी पर डंडे से वार किया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें: मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस छापा, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप