Koderma News: रेल यात्रा वृत्तांत प्रतियोगिता 2026 की घोषणा, हिंदी में लिखकर जीतें हजारों के नकद पुरस्कार
3500 शब्दों में संजोएं यादें, रेलवे बोर्ड करेगा प्रकाशन
रेल मंत्रालय ने 'रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2026' के तहत देशभर के नागरिकों से हिंदी में उनके रेल सफर के अनुभव मांगे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये निर्धारित है और इच्छुक प्रतिभागी अपनी मौलिक रचनाएं 31 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली स्थित कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं।
कोडरमा: भारतीय रेल यात्राओं के अनुभवों को साहित्यिक पहचान देने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना 2026 की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में देशभर के नागरिक हिंदी में अपने यादगार रेल सफर के अनुभव भेजकर नकद पुरस्कार जीत सकते हैं।
योजना के तहत प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये का है। इसके अलावा 5 प्रतिभागियों को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में 4-4 हजार रुपये दिए जाएंगे। चयनित रचनाओं का प्रकाशन रेलवे बोर्ड करेगा और उनका प्रतिलिप्याधिकार बोर्ड के पास सुरक्षित रहेगा।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


