18 करोड़ की सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप! BJP ने खोला मोर्चा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Khasmahal Govindpur Road Project: खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां आंदोलन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।
पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता दुलाल भुईयां के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान साकची स्थित भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण परियोजना में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका कहना था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


