Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा

विभिन्न प्रखंडों की सुपरवाइजरों ने उठाईं बुनियादी समस्याएं

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
(उत्कृष्ट पर्यवेक्षिकाओं को मिला टैबलेट)

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण ट्रैकर की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिकाओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस मौके पर बेहतर कार्य संस्कृति और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश के साथ ही आठ उत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिकाओं को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों, एनपीसीआई अद्यतन, पोषण ट्रैकर, पोषण वाटिका एवं हॉट कुक्ड मील समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित आवेदनों और तकनीकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाली संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य संस्कृति में सुधार लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने पर विशेष जोर देते हुए घोषणा की जिले की सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 8 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले केंद्र को 6 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। उत्कृष्ट पोषण वाटिका वाले केंद्रों को आगे चलकर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाओं ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, बिजली, खिड़की और दरवाजों सहित आधारभूत सुविधाओं की कमी की समस्या उठाई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची तैयार कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश

बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें बाघमारा की लक्ष्मी कुमारी, बलियापुर की कीर्ति पुष्प, धनबाद की कामिनी कुमारी, गोविंदपुर की प्रेरणा बर्णवाल, झरिया की शकुंतला कुमारी, निरसा की कुमारी शिखा, तोपचांची की रानी सीमा तथा टुंडी की किरण कुमारी शामिल हैं। उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित जिले के सभी प्रखंडों की महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें: Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त