Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
(शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद)

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा के पदमा प्रखंड का सघन दौरा कर स्थानीय प्रबुद्धजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठकें कीं। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हालिया हादसों और असामयिक मौतों से प्रभावित शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के क्रम में पदमा प्रखंड का सघन दौरा किया। बरही विधानसभा क्षेत्र के इस प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने पदमा प्रखंड के ग्राम परतन में सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मेहता के आवासीय परिसर से की। 

जहां सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के विशिष्टजनों से आत्मीय मुलाकात की। इसके बाद वे ग्राम सूरजपुरा पहुंचे और भाजपा मंडल मंत्री सह विहिप नेता मनोज गुप्ता के आवास पर स्थानीय प्रबुद्धजनों से संवाद किया। सांसद मनीष जायसवाल ग्राम पंचायत रोमी पहुंचे, जहां रोमी पैक्स अध्यक्ष पीरु प्रसाद मेहता के आवासीय परिसर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और विशिष्टजनों संग बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। 

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेहता, प्रमुख वीणा देवी, मुकुंद साव, रंजीत चंद्रवंशी, अजय मेहता, रमेश ठाकुर, नारायण यादव, गुरुदेव गुप्ता, बसंत मेहता, आकाश जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, रामानंद गिरी, कमांडो मेहता, महेंद्र पांडेय, मुनेश्वर मेहता, सीताराम मेहता, रमाकांत गिरी, राजकुमार मेहता, अशोक सिंह और विकास कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल पदमा प्रखंड के विभिन्न गांवों में हुए हालिया हादसों से प्रभावित शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और उनका ढांढस बंधाया। वे बिहारी पंचायत के दो शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे, जहां झारखंड पुलिस में कार्यरत प्रवीण प्रसाद मेहता के सुपुत्र उमाशंकर मेहता के आकस्मिक निधन और पूर्व चालक शंकर प्रसाद मेहता के एकलौते सुपुत्र शशिकांत मेहता के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: दारू थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान मुखिया चंचला देवी, किशोरी प्रसाद मेहता, शिव शंकर तिवारी, सकलदेव मेहता, श्याम सुंदर पाण्डेय, सन्नी कुमार, जितेंद्र प्रसाद मेहता और महेश प्रसाद मेहता उपस्थित रहे। इसके बाद वे ग्राम बुंडू पहुंचे, जहां दुबई में कारपेंटर का कार्य करने वाले राजेंद्र राम के सुपुत्र सत्यनारायण राम के हृदय गति रुकने से हुए आकस्मिक निधन पर उनके दो मासूम बच्चों और परिजनों को हिम्मत बंधाई। इस मौके पर गणेश यादव, राघव गोप, मनोज पांडेय, शंकर यादव, संजय राणा, अमिताभ पाण्डेय, उमेश पांडेय और लक्ष्मण पाण्डेय उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

अंत में सांसद ग्राम महकोल पहुंचे, जहां बैंगलोर में वेल्डर का काम करने वाले सन्नी रविदास (पिता द्वारिका रविदास) के सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे एक बेटे के रूप में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। वहां शंभू रविदास, राजकुमार रविदास, जीवलाल रविदास, बुधन रविदास, दिनेश रविदास, मुकेश रविदास और कुंदन रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान  Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 
Palamu News: पर्यावरण और नशामुक्ति के लिए 20 जून को सजेगा 'साइक्लोथॉन-2026' का महामंच
Palamu News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन: नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता
Palamu News: जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं 
Dhanbad News: 21 जून को सात केंद्रों पर होगी नीट यूजी-2026 परीक्षा, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की व्यापक समीक्षा
Dhanbad News: बीसीसीएल में ओबीसी कोल कर्मियों का मिलन सह सम्मान समारोह, देव कुमार वर्मा बने प्रभारी
मधुपुर-जगदीशपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
Deoghar News: जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, कटेगा वेतन
Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल का पदमा प्रखंड में सघन दौरा, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Hazaribagh News: पंजाब जा रहे ट्रक से 3 क्विंटल 5 किलो डोडा बरामद, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त