सीसीएल में पर्यावरण जागरूकता क्विज का आयोजन, कर्मियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में बंटे 500 फलदार पौधे

सीसीएल में पर्यावरण जागरूकता क्विज का आयोजन, कर्मियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
(सीसीएल में पर्यावरण दिवस)

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में 500 फलदार पौधों का वितरण और पर्यावरण जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर निदेशक चंद्र शेखर तिवारी और अनुप हंजुरा ने कर्मियों को सतत विकास, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित किया।

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय, रांची में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलदार पौधों के वितरण कार्यक्रम एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन), चंद्र शेखर तिवारी एवं निदेशक (योजना एवं परियोजना), अनुप हंजुरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत सीसीएल कर्मियों के बीच लगभग 500 फलदार पौधों का वितरण किया गया। वितरित किए गए पौधों में आंवला, अनार, अमरूद, सीताफल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर आयोजित सामान्य पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता ने कर्मचारियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति उनकी समझ को भी सुदृढ़ किया।

अपने संबोधन में निदेशक तकनीकी/संचालन, चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, जैव विविधता के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निदेशक (योजना एवं परियोजना), अनुप हंजुरा ने सभी कर्मियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सांसद-विधायकों की संयुक्त बैठक संपन्न

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों ने पौधों का रोपण एवं संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने का संकल्प लिया। यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के प्रति सीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील का बड़ा अभियान, 1,500 पौधों से बढ़ी हरित छत्रछाया

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ। सीसीएल भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां