उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पेयजल और विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रहे मौजूद

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पेयजल और विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की
(उपायुक्त की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक)

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में पेयजल, स्वच्छता और विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गर्मी के मद्देनजर खराब नलकूपों की मरम्मत, "अबुआ साथी" पोर्टल की शिकायतों के त्वरित निपटारे और स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्बाध बिजली-पानी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

रांची: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता तथा विद्युत विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जेबीवीएनएल के कार्यपालक अभियंता, सहायक/कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले में पेयजल एवं विद्युत सेवाओं से संबंधित सभी कार्यों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आम नागरिकों को पेयजल एवं बिजली की समुचित सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में खराब पड़े नलकूपों एवं जलमीनारों की मरम्मत की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नलकूप एवं जलमीनार मरम्मत से संबंधित प्राप्त शिकायतों की नियमित ट्रैकिंग की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि "अबुआ साथी" पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय प्रदान करने का निर्देश जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दिया गया।

यह भी पढ़ें: रांची में AIACE का वार्षिक समारोह संपन्न, अधिकारियों के हितों पर हुई चर्चा

जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित एसवीएस एवं एमवीएस योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्य प्रगति में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हो रही हों तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक कारवाई किया जा सके।

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने योजना एवं विकास विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की, वित्तीय वर्ष में 75 प्रतिशत राशि खर्च करने का लक्ष्य

जिले की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बिजली एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बिजली बिल से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन पर बल देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मियों का व्यवहार संवेदनशील एवं शिष्टतापूर्ण होना चाहिए। 

बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना (MUJY) के तहत जिले में विद्युत आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निष्पादन तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां