Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार

अधिकारों के संरक्षण और मुफ्त विधिक सहायता पर जोर

Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
(छतरबर में विधिक शिविर)

कोडरमा के छतरबर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत के माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं जैसे बिजली, पानी और बैंक ऋण संबंधी मामलों के निःशुल्क निवारण की विस्तृत जानकारी दी।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आज गुरुवार  को कोडरमा प्रखंड के छतरबर पंचायत भवन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता शिविर को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगो  को स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक करना, उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। 

इस शिविर के माध्यम से आम लोगो को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि जनोपयोगी सेवाओ को लेकर स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है जो प्रत्येक कार्य दिवस में जनोपयोगी सेवाओ से सम्बंधित मामलो की सुनवाई करता है। 

जनोपयोगी सेवाओ के अंतर्गत बैंक, डाकघर, बीमा कंपनी, बिजली, पानी स्वच्छता आदि से सम्बंधित मामले शामिल है जिनकी सुनवाई बिना किसी न्याय शुल्क व अधिवकता के निशुल्क की जाती है। इसके अलावा बैंक ऋण एवं प्री लिटिगेशन से सम्बंधित मामलो की भी सुनवाई स्थाई लोक अदालत में की जाती है। इसके अलावा स्थाई लोक अदालत के विभिन्न क्रिया कलापों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का प्रयास है कि समाज के आम लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए तथा उन्हें समय पर आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कई बार समाज के आम नागरिक  जानकारी के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार जागरूकता एवं सहायता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एल ए डी सी एस के अधिवकता नवल किशोर ने भी स्थाई लोक अदालत सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार पूर्वक लोगो को विधिक जागरूकता संबंधी जानकारी दी और बताया कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के साथ चांडक कैम्पसवासियों की बैठक, समस्याओं पर चर्चा

मौके पर छतरबर पंचायत के मुखिया शाहीन प्रवीन, मुखिया प्रतिनिधि गुलाम मुस्तफा, पंचायती राज प्रशिक्षक सह युवा समाजसेवी सुजीत नायक  पीएलवी मोनिका कुमारी, रोहित बहादुर साह सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित
Giridih News: सर्राफा संघ का वार्षिक सम्मेलन रेडक्रॉस भवन में संपन्न, अध्यक्ष राहुल बर्मन हुए सम्मानित
'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: दमागुड़िया माइंस क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयले से लदे दो स्कूटर जब्त