Koderma News: महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला जज रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता, बाल विवाह निषेध और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज सोमवार को मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर पंचायत भवन सभागार में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करना है।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


