Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) उत्तराखंड एवं एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-2026 का आयोजन किया गया।
- BSPS उत्तराखंड इकाई द्वारा "मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।
- मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।
- उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026 से विभूतियां सम्मानित।
कोडरमा। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड एवं एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश टंडन, पद्मश्री वसंती बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गायिका शोभा नेगी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तथा उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को "उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, उद्यान विशेषज्ञ कुंदन सिंह, रेड राइस लेडी श्वेता बधानी, बागवानी क्षेत्र में इंजीनियर अर्जुन सिंह पंवार, उद्यान शिक्षण के लिए डॉ. अंकित कुमार, वानिकी शिक्षा के लिए डॉ. स्नेहा डोभाल, बागवानी के क्षेत्र में महाबल सिंह नेगी, उद्यान पत्रकारिता के लिए अर्जुन सिंह बिष्ट तथा जनजागरण के लिए आशीष बाजपेई शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने की। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा, जिससे पत्रकारों के कार्यों को बल मिले। वहीं BSPS के राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा ने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ धरातल पर कार्य करने पर विश्वास रखता है। उत्तराखंड के किसान एवं पत्रकारों के लिए यह आयोजन एक सार्थक पहल है।
इस अवसर पर महामंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन सचिव विजयपाल रावत, सनी सक्सेना, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, सह सचिव डॉ. डी.के. पुरी, कुमाऊं प्रभारी के.पी.एस. चौहान, विवेक तोमर, संयोजक बाबूराम बदोई, प्रदेश सह-संयोजक आशीष डोभाल, प्रसनजीत राय, रेखा भंडारी, मयंक, सुमित नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


