koderma News: कुएं में शव मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
चार दिन पूर्व गुम हो जाने का मामला था सामने आया
कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मटुकडीह गांव के एक कुएं से चार दिनों से लापता 29 वर्षीय युवक नीतीश कुमार का शव बरामद किया गया है। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और पुलिस मामले की संदिग्ध परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सतगावां: थाना क्षेत्र के टेहरो पंचायत अंतर्गत ग्राम मटुकडीह सीता अहरी में रविवार को एक कुएं में अज्ञात शव देखने पर इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव होने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू किया और कुएं से शव को प्रशासन की मदद से निकाला गया। बताया जाता है कि बरियारडीह निवासी शंकर सिंह के पुत्र नितीश कुमार उम्र 29 वर्ष की चार दिन पूर्व गुम हो जाने का मामला सामने आया था।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


