Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता पर जताई खुशी

Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम
लंगटा बाबा इंटर कॉलेज के सफल छात्र-छात्राएं

गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

गिरिडीह: जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज ने जैक इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2024-26 में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2026 के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की।

कला संकाय में पूजा और कोमल बनीं टॉपर

कला संकाय में पूजा कुमारी और कोमल कुमारी ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। रोशनी खातून ने 77.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और इश्वरी कुमारी ने 76.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अशोक सोरेन (75%), सुजल कुमार साव (74.8%), अफरीन ताज (74.6%), रेतिमा कुमारी (73.8%), बादल कुमार वर्मा (73.8%), रानी कुमारी (73.6%), भारती कुमारी (73.2%) और मानसी कुमारी (72.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान संकाय में दिनेश कुमार वर्मा अव्वल

विज्ञान संकाय में दिनेश कुमार वर्मा ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। अनिष अंसारी ने 80.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और आरजू फातमा ने 78.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सहजादी खातून (78.2%), मनीष सिंह (76.8%), अलिना खान (76.2%), आकाश कुमार यादव (76.2%), नरगिस प्रवीण (75.8%), संदीप कुमार (75.8%), ललन कुमार (75.8%), विशाल कुमार (75.6%), सेतु कुमार सिन्हा (74.8%) और मो. असलम अंसारी (74.6%) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

वाणिज्य संकाय में सुमित कुमार टुडू टॉपर

वाणिज्य संकाय में सुमित कुमार टुडू ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रोशन कुमार ने 61.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान और नेक मोहम्मद ने 60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, ओमनेश कुमार राणा ने 57 प्रतिशत और वाहिद ऊंखारी ने 51 प्रतिशत अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के आशीर्वाद को दिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: हृदय गति रुकने से समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का निधन, चार बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा

कॉलेज के सचिव रघुनाथ महतो, प्राचार्य निर्मल कुमार राय, सदस्य सुरेन्द्र राम, शिक्षक प्रतिनिधि राजेश कुमार गौतम तथा प्रधान लिपिक विकाश कुमार समेत कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित