Giridih News: SIR को लेकर झामुमो का महामंथन, उत्सव उपवन में बूथ सम्मेलन आयोजित
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल
गिरिडीह के उत्सव उपवन में झामुमो द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छह विधानसभाओं के बीएलए-2 और बूथ कमिटी को एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियां सिखाई गईं। कार्यक्रम में कल्पना मुर्मू सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं को हर एक वैध वोट सुरक्षित करने का टास्क दिया।
गिरिडीह: SIR को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन के सभागार में बीएलए टू का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला के सभी छ: विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी वोट कटे नहीं ये बीएलए टू और बूथ कमेटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर रूपी जंग को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा जीतेगी। इसके लिए बूथ लेवल पर तैयारी चल रही है।


धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एसआईआर में अल्पसंख्यकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू, प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके पहले नेताओं द्वारा शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। रांची से आई टीम ने एसआईआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया। एसआईआर प्रक्रिया से संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज भी सभी बीएलए टू और बूथ कमेटी को दिया गया।
कार्यक्रम में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, कोलेश्वर सोरेन, गोपिन मुर्मू, बरकत अली, महाबीर मुर्मू, सन्नी रैन दिलीप रजक, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, अनामिका मुर्मू, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा , खुरशीद अनवर हादी, शफीक अंसारी, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी , अनवर अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह , हलधर राय, मुकेश केशरी, चांद रसीद सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिव , सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


