Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न

वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी संकायवार टॉपरों की उत्तरपुस्तिकाएं

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
(डीएसपीएमयू अकादमिक काउंसिल बैठक)

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में अकादमिक काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। इसमें साइबर सिक्योरिटी, एआई जैसे नए कोर्स, 'विश्वास' मेंटोरशिप प्रोग्राम और 'शाइन' स्कीम के तहत रेमेडियल कक्षाओं के संचालन को विधिक मंजूरी दी गई।

रांची: दिनांक 24 जून को पूर्वाह्न 11 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ अकादमिक काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में गत 22 अगस्त, 2025 को संपन्न इसके पूर्व के अकादमिक काउंसिल के एजेंडों की संपुष्टि किए जाने के साथ साथ विद्यार्थियों के हित में कई अल्प अवधि के रोजगारउन्मुख पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर काउंसिल के सदस्यों की सहमति बनी। बैठक में नए सत्र के स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या को स्वीकृति प्रदान की गई।  साथ ही स्नातक के शिक्षा नीति के तहत संशोधित सिलेबस को स्वीकृति प्रदान की गईं। 

इन्हीं एजेंडों की शुरुआत के पूर्व  कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि, विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण शुरुआत करने जा रहा है जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभागों में विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम विश्वास, शुरू किया जाना है, इसके तहत प्रत्येक विभागों में शिक्षक और विद्यार्थियों के आनुपातिक, उन्हें छोटे छोटे समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षक मेंटोर की भूमिका में होंगे, जो अपने अनुभवों के द्वारा विद्यार्थियों को न सिर्फ अकादमिक बल्कि उनके लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वहन करेंगे। जबकि विद्यार्थी मेंटी के रूप में अपने मेंटर यानि शिक्षक से शैक्षणिक के अलावा जीवन के प्रत्येक पहलुओं का मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व के लिए नई स्किल्स विकसित करेंगे। समूहवार यह प्रयोग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये अत्यंत उपयोगी साबित होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के IQAC द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के  शिक्षकों और विद्यार्थियों के क्रमशः उत्कर्ष और श्रेयस, स्कीम के तहत प्रतिभा शोध पुरस्कारों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत विभिन्न चरणों के मानकों को तय कर संकायवार शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उन्हें पुरस्कारस्वरूप एक निश्चित राशि दिए जाने का प्रावधान होगा। इन सबके अतिरिक्त आज की अकादमिक काउंसिल में विद्यार्थियों को प्रेरित करने की दृष्टि से विभिन्न संकायों के टॉपर्स की उत्तरपुस्तिका को  वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के अलावा विश्वविद्यालय टॉपर्स अकादमी का भी सृजन करेगा। 

कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठक में विश्वविद्यालय की एक ऑनलाइन पत्रिका के प्रकाशन पर भी सहमति बनी, जिसमें मासिक स्तर पर विश्वविद्यालय में आयोजित गतिविधियों के अलावा शिक्षकों और विद्यार्थियों के शैक्षणिक लेखों को भी प्रकाशित किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर प्रत्येक माह उपलब्ध होंगे। 

यह भी पढ़ें: koderma News: मरचोई मोड़ हाट बाजार में गिरा हाई वोल्टेज चालू तार, मची भारी भगदड़

कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में संपन्न अकादमिक काउंसिल की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिन पाठ्यक्रमों के प्रारंभ किए जाने की स्वीकृति काउंसिल में प्राप्त हुए वह है,  यौगिक साइंस विभाग से सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम का प्रारंभ किया जाना, सर्टिफिकेट कोर्स ऑन जेंडर एंड डेवलपमेंट इन झारखंड, का शुरू किया जाना, जूलॉजी विभाग के अंतर्गत पीजी डिप्लोमा कोर्स इन बायोइनफोरेटिक्स पाठ्यक्रम का प्रारंभ, स्ट्रेस मैनेजमेंट पर सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी और डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  आदि है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा

इसके अलावा विद्यार्थियों के हित में प्रत्येक विभाग के अंतर्गत रेमेडियल कक्षाओं का संचालन, शाइन (SHINE - STUDENT HELP INITIATIVE FOR NURTURING EXCELLENCE)स्कीम के तहत किया जायेगा, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को यह अवसर प्राप्त हो कि वह इन विशेष कक्षाओं से लाभान्वित होकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी कर सके।  

कुलपति डॉ राजीव ने मौके पर कहा कि आज की अकादमिक काउंसिल की यह बैठक पूरे तौर पर विद्यार्थियों के अकादमिक, मानसिक और प्रतिभा के विकास को ही मुख्य लक्ष्य मानकर समर्पित रही। उन्होंने कहा कि अब आगे से अकादमिक काउंसिल की बैठक प्रत्येक दो महीनों के अंतराल पर आयोजित की जायेगी ताकि महत्वपूर्ण अकादमिक निर्णयों के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न है। विश्वविद्यालय के अकादमिक काउंसिल की इस बैठक में डीएसडब्ल्यू  डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ  धनंजय वासुदेव द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक शुचि संतोष बरवार, सभी  संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक मौजूद थे।यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि