Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन

गंभीर मामले पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया

Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
(पीड़ित परिवारों को मुआवजा वितरण)

धनबाद के मुनिडीह कोलियरी हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के परिजनों को बीसीसीएल प्रबंधन ने 10-10 लाख रुपये की प्रथम किस्त का चेक और नियोजन पत्र सौंप दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की पहल पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बीसीसीएल सीएमडी से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को यह त्वरित सहायता सुनिश्चित कराई।

धनबाद: मुनिडीह कोलियरी में हुए दर्दनाक खान हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के परिजनों को आखिरकार राहत मिल गई है। बीसीसीएल प्रबंधन ने मृतक मजदूरों के आश्रितों को प्रथम किस्त के रूप में 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपने के साथ ही सभी प्रभावित परिवारों को नियोजन भी उपलब्ध कराया है।

हादसे के बाद धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पीड़ित परिवारों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से मिले थे और न्यायोचित मुआवजा तथा नौकरी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने बीसीसीएल के सीएमडी से वार्ता कर त्वरित सहायता सुनिश्चित करने की पहल की थी।

मुआवजा प्राप्त करने वालों में सावित्री देवी, चिंता देवी, शकुंतला देवी और आरती देवी शामिल हैं। सहायता मिलने के बाद परिजनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर आभार जताया।

संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों को न्याय दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और शीघ्र कार्रवाई के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन का विशेष धन्यवाद दिया। इस पूरी प्रक्रिया में बिजेंद्र पासवान, प्रीतम रवानी, सतपाल सिंह ब्रोका ,निवारण महतो, छोटू सिंह और बिरेंद्र गोप की भी सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन न्यू मधुबन वाशरी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन Dhanbad News: सीआईएसएफ, पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने रोका अवैध खनन
Dhanbad News: मुराईडीह और बरमसिया में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 45 टन अवैध कोयला जब्त
Palamu News: डीसी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त ने पीसी एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की 
Dumka News: बीडीओ राजेश सिन्हा ने जांची 15वीं वित्त आयोग की योजनाएं, कई मिले अपूर्ण
Dumka News: होटल युवराज पैलेस में करियर मोटिवेशनल कॉन्क्लेव 2026 का भव्य और सफल आयोजन
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के जनता दरबार में उमड़ी भीड़; सुनी गई जन-फरियाद
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन