Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व

स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने पर जोर

Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
(नगर निगम की नशामुक्ति रैली)

गिरिडीह नगर निगम द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महापौर प्रमिला मेहरा और नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ के नेतृत्व में निकले इस मार्च ने नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की विधिक अपील की।

गिरिडीह: निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत आज नगर निगम, गिरिडीह द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महापौर, प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को इस सामाजिक बुराई से बचाने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है।

इस अवसर पर महापौर,  प्रमिला मेहरा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए। उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

वहीं नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इससे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है कि नशे से दूरी ही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कुंजी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न

नगर निगम द्वारा संचालित यह जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान