Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम
रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने दिया सशक्त संदेश
झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में झारखंड सरकार के 'RESIST' अभियान के तहत नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को मादक पदार्थों से दूर रहने की विधिक शपथ दिलाई गई।
कोडरमा: झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'RESIST' (Reducing Substance Ingestion and Stopping Trafficking) एवं 'नशे को ना, जिंदगी को हां' राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत बुधवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में नशा उन्मूलन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य स्कूली बच्चों और युवाओं को अफीम, ब्राउन शुगर, हेरोइन व गांजा जैसे मादक पदार्थों के घातक परिणामों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे की गिरफ्त से बचाना था। विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से 'नशा विनाश का द्वार है' का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने "जिंदगी से नाता जोड़ो, नशे को जड़ से छोड़ो" जैसे प्रेरक नारे लिखकर सभी का ध्यान खींचा।


"नशे को ना, जिंदगी को हां" का नारा हर घर का संस्कार बनना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' विषय पर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशा मुक्त झारखंड बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संदीप सिन्हा ने किया। मौके पर विद्यालय के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


