Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित कई अधिकारी बैठक में
रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित सीसीएल, पीवीयूएनएल, कोल परियोजनाओं और पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वनाधिकार अधिनियम (FRA), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण और ग्राम सभा से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने की हिदायत दी ताकि जनहित की योजनाएं समय पर पूरी हो सकें।
रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल, विभिन्न कोल परियोजनाओं, पथ निर्माण विभाग, पीवीयूएनएल, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा संचालित कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए), एनओसी, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, ग्राम सभा तथा अन्य लंबित मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि विकास एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं परियोजना अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
