इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
प्रॉपर्टी विवाद में बेटे की हत्या

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने ही 13 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। शुरुआत में आरोपी खुद बेटे के लापता होने का नाटक करता रहा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। CCTV और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Greater Noida Murder Case: ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में एक पिता ने अपने ही 13 साल के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने बच्चे के शव को घर से दूर एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पिता प्रदीप सिरसा को हिरासत में ले लिया है।

बेटे को लापता बताकर खुद ही करता रहा गुमराह

गुरुवार को कासना थाने में 13 साल के सुधांशु के लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और जांच टीम बनाई। CCTV फुटेज खंगाली गई और आसपास के बच्चों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि सुधांशु आखिरी बार अपने पिता के साथ कार में बैठकर गया था।

जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की तो उसने बताया कि बेटे को उसने गुलिस्तानपुर गांव में एक दोस्त के यहां छोड़ा है। लेकिन पुलिस को शक हुआ क्योंकि वह बार-बार अपनी बात बदल रहा था और जांच को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा था।

पकड़े जाने के डर से खुद को चाकू मारने की कोशिश

पूछताछ के दौरान जब आरोपी को लगा कि अब वह पुलिस की पकड़ से नहीं बच सकता तो उसने चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को खत्म करने की कोशिश की। मौजूद लोगों ने तुरंत चाकू छीनकर उसे रोका। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: G7 शिखर सम्मेलन में मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात, व्यापार, H-1B वीजा और ऊर्जा सहयोग पर हो सकती है अहम चर्चा

तालाब में मिला मासूम का शव

देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा गांव की 6 परसेंट कॉलोनी के पास एक तालाब में एक बच्चे का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पुष्टि हुई कि शव लापता सुधांशु का ही था।

यह भी पढ़ें: जमीन के टुकड़े ने ली बड़े भाई की जान, टांगी से हमला कर पत्नी-बेटे को भी किया लहूलुहान

संपत्ति के लालच में ली अपने ही बेटे की जान

जांच में जो सच सामने आया वह और भी चौंकाने वाला था। पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता का परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इस विवाद में अपने रिश्तेदारों को फंसाने और उन्हें सबक सिखाने के लिए उसने अपने ही इकलौते बेटे की जान ले ली। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं