राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर दर्शन से कूनो सफारी तक कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
भोपाल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
राष्ट्रपति 18 जून की सुबह इंदौर पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल रवाना होंगी। बैतूल में वे ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी तथा संध्या आरती में शामिल होंगी। उनका रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस, ओंकारेश्वर में निर्धारित है।


जबलपुर से राष्ट्रपति ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क जाएंगी। कूनो में वे रात्रि विश्राम करेंगी और 22 जून की सुबह राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करेंगी। इसके बाद ग्वालियर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन द्वारा ट्रायल लैंडिंग, रूट निरीक्षण और कारकेड रिहर्सल सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

