Sahebganj News: मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटका मिला ताला, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड स्थित मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र औचक निरीक्षण के दौरान बंद मिला। कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष प्रमित तिवारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्र का निरीक्षण किया, जहां गेट पर ताला लटका मिला।
साहिबगंज: ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष प्रमित तिवारी के औचक निरीक्षण में बरहरवा प्रखंड स्थित मालिन ग्राम का स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद मिला। गेट पर ताला लटका देख ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रमित तिवारी ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि मालिन स्वास्थ्य उपकेंद्र अक्सर बंद रहता है। ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। शिकायत की सच्चाई जानने जब वे खुद केंद्र पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।
प्रमित तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार और विभाग की पहली जिम्मेदारी है। केंद्र बंद रहने से लोगों को अनावश्यक परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर केंद्र ही बंद रहेंगे तो ग्रामीणों का सरकारी सेवाओं से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


