गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 

अस्मिता और गौरव की रक्षा करना सबका नैतिक दायित्व

गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान 
(सुनील कुमार खंडेलवाल)

गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में एक महीने से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए नई दिल्ली स्थित रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक रत्नेश कुमार झा के पास भेज दिया गया है।

गिरिडीह: रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को लंबे समय तक नहीं फहराए जाने के गंभीर मामले में रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में सुनील कुमार खंडेलवाल सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता के द्वारा दर्ज शिकायत को आवश्यक कार्रवाई हेतु रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक, रत्नेश कुमार झा के पास अग्रसारित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज को लगभग एक माह पूर्व उतार लिया गया था, किंतु उसे पुनः नहीं लगाया गया। इस संबंध में शिकायत में कहा गया था कि राष्ट्रीय ध्वज देश की अस्मिता, गौरव एवं सम्मान का प्रतीक है तथा किसी भी सरकारी संस्थान द्वारा उसके सम्मान एवं गरिमा की रक्षा किया जाना संवैधानिक और नैतिक दायित्व है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि रेलवे प्रशासन के पास सामान्यतः राष्ट्रीय ध्वज के वैकल्पिक सेट उपलब्ध रहते हैं ताकि किसी कारणवश ध्वज उतारे जाने की स्थिति में दूसरा ध्वज तत्काल फहराया जा  सके। इसके बावजूद गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर लंबे समय तक राष्ट्रीय ध्वज का नहीं फहराया जाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

शिकायतकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई अवसरों पर राष्ट्रीय ध्वज उतारे जाने के बाद तभी नया ध्वज लगाया गया, जब इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। इससे यह प्रश्न उत्पन्न होता है कि क्या स्थानीय रेल प्रशासन राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर स्वतः संज्ञान लेने के बजाय शिकायतों की प्रतीक्षा करता है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, शासी निकाय की बैठक में कई अहम फैसले

रेलवे प्रशासन द्वारा मामले को रेलवे बोर्ड के समक्ष भेजा जाना एक सकारात्मक कदम है। अब जनसामान्य की निगाहें रेलवे बोर्ड एवं संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण

राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। अतः इसके सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार्य नहीं हो सकती। खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि राष्ट्रीय ध्वज को पुनः जल्द ही फहरा लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान