मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
तमाड़ स्थित माँ दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड के लोगों की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता रानी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि माँ दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

यह भी पढ़ें: राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता की खुशहाली, प्रगति और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने माता रानी से विशेष प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: आईसीएआर-आईआईएबी के समर कैंप में बच्चों ने सीखी झारखंड की पारंपरिक सोहराय कला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद
आपसी मनमुटाव ठीक नहीं
जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का धमाका, डैनी वायट-हॉज के शतक से श्रीलंका पस्त
बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव
Ranchi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को तोहफा, विशेष ट्रेनों की घोषणा