बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव

बीएसएफ के अनुसार चेतावनी के बावजूद नहीं रुके तस्कर

बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव
कार्यवाई के बाद ढेर किया गया बंगलादेशी तस्कर।

त्रिपुरा के उन्नकोटी जिले स्थित लतियापुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई

कैलाशहर (त्रिपुरा): भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कार्रवाई में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम उन्नकोटी जिले के कैलाशहर सब-डिवीजन अंतर्गत लतियापुरा सीमा क्षेत्र में हुई, जिसके बाद सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम सीमा पिलर संख्या 1852/14-एस के निकट संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। बताया गया कि 10 से 12 लोगों का एक समूह बड़ी मात्रा में बर्मीज (म्यांमार) सिगरेट लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था।

सुरक्षा बलों ने पहले संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन कथित तौर पर चेतावनी की अनदेखी करते हुए वे आगे बढ़ते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीएसएफ जवानों ने दो राउंड फायरिंग की।

फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के कुलौरा थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव निवासी माजिद अली (30) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में आज भारत-एलएसी व्यापार फोरम, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

घटना के बाद बीएसएफ ने पूरे सीमा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। संभावित तनाव और घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: 11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में लंबे समय से बर्मीज सिगरेट और अन्य सामानों की तस्करी को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस घटना ने एक बार फिर सक्रिय तस्करी नेटवर्क की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। बीएसएफ और प्रशासनिक अधिकारी पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। वहीं, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का धमाका, डैनी वायट-हॉज के शतक से श्रीलंका पस्त
बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर ढेर, त्रिपुरा सीमा पर बढ़ा तनाव
Ranchi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को तोहफा, विशेष ट्रेनों की घोषणा
Sahebganj News: दिव्यांग क्रिकेट में चमका झारखंड, उधवा के शौकत अली इंडिया-ए टीम में शामिल
पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Sahebganj News: बरहरवा-बरहेट रूट पर नया ऑटो किराया लागू, यात्रियों को मिली बड़ी राहत
साहिबगंज में वृद्धजनों के लिए बड़ी पहल, शुरू हुआ वृद्धजन सहायता एवं सुविधा केंद्र
Sahebganj News: वनांचल एक्सप्रेस से 59 लाख के 174 संदिग्ध मोबाइल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार