Koderma News: बच्चों ने जाना गोवंश का महत्व: रोटरी बाल विद्यालय के समर कैंप में छात्रों ने किया गौशाला भ्रमण
नौनिहलों ने गौशाला के क्रिया कलापों की बारीकियों को समझा परखा
कोडरमा के रोटरी बाल विद्यालय द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप के तहत विद्यार्थियों को कोडरमा गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने गायों के रखरखाव, वर्मी कंपोस्ट खाद और गौकाष्ठ निर्माण की जानकारी ली तथा गायों को अपने हाथों से हरा चारा, रोटी और गुड़ खिलाकर आनंद उठाया।
कोडरमा: गौशाला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और गोवंश का हमारे जीवन में कितना महत्व है। इस उद्देश्य को बताने के लिए रोटरी बाल विद्यालय द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप के अंतर्गत अपने विद्यार्थियों को कोडरमा गौशाला का भ्रमण कराया गया। गौशाला परिसर पहुंचने पर कार्यकारी सचिव अरुण मोदी ने रोटरी बाल विद्यालय के डायरेक्टर महेश दारुका, विनोद बजाज सज्जन शर्मा आदि ने शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का अभिनन्दन एवं स्वागत किया उन्होंने बच्चों को गौशाला मे चल रही सभी योजनाओं जैसे गायों के रखरखाव, हरा चारा की पैदावार, जैविक एवं वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन, गौकाष्ठ का निर्माण, मशीन द्वारा दूध की पैकिंग इत्यादि को दिखाते हुए विस्तृत जानकारी दी।
बच्चे सभी चीजों को बड़े मनोयोग से देख और समझ रहे थे। गौशाला प्रबंधन द्वारा उपलब्ध हरा चारा,रोटी और गुड़ को गायों को खिलाते हुए बच्चे बड़े आनंदित और अभिभूत हो रहे थे। गौशाला भ्रमण में गए सभी बच्चों और शिक्षिकाओं द्वारा परिसर में रखे हुए दान-पात्र में अपनी तरफ से कुछ ना कुछ राशि भेंट-स्वरुप प्रदान की गई। गौशाला प्रबंधन द्वारा भी सभी बच्चों को बिस्कुट और टॉफी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गौशाला के सचिव अरुण मोदी एवं अन्य सभी व्यवस्थापक गण एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया गया।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
