Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली

खराब ट्रांसफार्मर से वार्ड के लोग लंबे समय से थे परेशान

Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
उधवा के चांद शहर वार्ड संख्या-05 में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन।

खराब ट्रांसफार्मर से वार्ड के लोग लंबे समय से थे परेशान

साहिबगंज: उधवा प्रखंड अंतर्गत चांद शहर वार्ड संख्या- 05 के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वार्ड में महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिला परिषद सदस्य शाहनारा बीबी, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता जैनुल आबदीन शेख और उप मुखिया प्रतिनिधि बरकत शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।  

जेएमएम नेता जैनुल आबदीन शेख ने बताया कि स्थानीय विधायक के प्रयास से मात्र तीन दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड में अंधेरा छाया हुआ था। लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर लगते ही वार्ड में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदलने से बड़ी राहत मिली है।

उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने जेएमएम नेताओं और विधायक के प्रति धन्यवाद जताया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें
Sahebganj News: उधवा में विधायक के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर, वार्ड में लौटी बिजली
नींद में थे यात्री, अचानक पलटी बस! एक्सप्रेसवे हादसे में दरोगा समेत 7 की मौत; जानिए
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन
साहिबगंज में सब्जी मंडी बनी ‘मधुशाला’, दिनदहाड़े छलक रहे जाम
Ranchi News: मोराबादी यज्ञ बाबा आश्रम में गंगा दशहरा और बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक आयोजन
साहिबगंज नगर परिषद का बड़ा फैसला, शिकायतों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर