Sahebganj News: फिर सिर उठा रहा नशे का कारोबार, पुलिस की सक्रियता पर सवाल

पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा मादक पदार्थ

Sahebganj News: फिर सिर उठा रहा नशे का कारोबार, पुलिस की सक्रियता पर सवाल
साहिबगंज में बढ़ता नशे के कारोबार

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से फैलने लगा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप, कबूतरखोपी, पूर्वी फाटक और खुटहरी इलाके में गांजा, एमडीएम और भांग खुलेआम बेचे जा रहे हैं।

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप, कबूतरखोपी, पूर्वी फाटक और खुटहरी इलाके में अवैध मादक पदार्थों (गांजा, एमडीएम, भांग) का कारोबार एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खुलेआम मादक पदार्थों बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी आक्रोश है।

मार्च-अप्रैल में लगी थी रोक, मई से फिर शुरू

सूत्रों के मुताबिक, मार्च-अप्रैल माह में पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख और स्थानीय पुलिस की सक्रियता के बाद अवैध कारोबार पर कुछ समय के लिए अंकुश लगा था। संदिग्ध गतिविधियां थम गई थीं और लोगों में उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र नशे के जाल से मुक्त होगा। लेकिन मई माह शुरू होते ही हालात फिर बिगड़ गए। अब सड़क किनारे घूम-घूमकर नशे का सामान बेचा जा रहा है।

युवा हो रहे शिकार, अभिभावकों में चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि नशे का यह कारोबार तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र भी इसकी चपेट में आने लगे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की सामाजिक व्यवस्था बिगड़ सकती है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस लगातार गश्त और निगरानी का दावा करती है, तो यह अवैध धंधा किसके संरक्षण में चल रहा है? स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के चलते तो नशे के सौदागर बेखौफ नहीं घूम रहे। फिलहाल कार्रवाई कागजों तक ही सिमटी नजर आ रही है। क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि नशे के इस नेटवर्क पर तुरंत सख्त कार्रवाई हो, ताकि युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, संगठनात्मक मजबूती पर मंथन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना