Sahebganj News: नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए साहिबगंज के 4 पहलवान चयनित, यूपी के गोंडा में दिखाएंगे दम-खम

10 से 12 मई तक पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे जिले के लाल

Sahebganj News: नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए साहिबगंज के 4 पहलवान चयनित, यूपी के गोंडा में दिखाएंगे दम-खम
(फ़ोटो)

साहिबगंज के चार प्रतिभाशाली पहलवानों का चयन 10-12 मई तक गोंडा (UP) में आयोजित होने वाली सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कोच सुशांत सौरव के नेतृत्व में रवाना हुई यह टीम रूपाली, रोशनी, गुंजन और अंगद के दम पर पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाने के लिए तैयार है।

साहिबगंज: उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनी नगर में 10 से 12 मई तक आयोजित होने वाली सीनियर रैंकिंग नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए साहिबगंज के चार प्रतिभाशाली पहलवानों का चयन हुआ है। जिले के ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित पहलवानों में दो महिला, रूपाली कुमारी 53 किलोग्राम भार वर्ग तथा रोशनी कुमारी 57 किलोग्राम भार वर्ग और दो पुरुष खिलाड़ी, गुंजन यादव 61 किलोग्राम भार वर्ग तथा अंगद यादव 74 किलोग्राम भार वर्ग शामिल हैं।

यह पूरी टीम नेशनल कोच सुशांत सौरव (NIS) के नेतृत्व में चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। इसके पूर्व साहिबगंज जिला कुश्ती संघ की सचिव व अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच नमिता शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कड़ी तैयारी की है। संघ को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे। जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष सह सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के पूर्व खेल निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।    

डॉक्टर सिंह ने कहा कि कुश्ती भारतीय पारंपरिक खेल है जिसमें बल, बुद्धि, स्किल और तकनीक के जरिए खिलाड़ी अनुशासित प्रदर्शन करते हैं। साहिबगंज के पहलवानों में काफी क्षमता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटेंगे। जिला कुश्ती संघ ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुबह खिलाड़ियों की टीम कोच के साथ ब्रह्मपुत्रेल ट्रेन से गंतव्य के लिए प्रस्थान किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित