Sahebganj News: राजमहल में जर्जर सड़क बनी खतरा, गड्ढों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

राजमहल में जर्जर सड़क बनी खतरा, गड्ढों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

Sahebganj News: राजमहल में जर्जर सड़क बनी खतरा, गड्ढों से बढ़ी दुर्घटना की आशंका
सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता।

साहिबगंज के राजमहल विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन को ज्ञापन सौंपा।

साहिबगंज: राजमहल विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन को आवेदन पत्र सौंपकर सड़कों की तत्काल मरम्मत और निर्माण की मांग की। प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ठाकुर और उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा।

आवेदन में पूर्वी जामनगर पंचायत के बैरबन्ना से अमानत तक की सड़क और पश्चिम नारायणपुर पंचायत खास टोला से कर्बला तक की सड़क की बदहाली का ज़िक्र किया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायक को बताया कि दोनों सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इससे आम लोग, स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी भरने से गड्ढे दिखते नहीं और दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहती है।

कांग्रेस नेताओं ने विधायक से मांग की कि उक्त दोनों सड़कों की शीघ्र मरम्मत और पक्कीकरण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष दीनदयाल, पूर्वी जामनगर पंचायत अध्यक्ष अजफरुल शेख, उधवा प्रखंड मंडल अध्यक्ष अब्दुल हन्नान समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा