“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में उमड़ा उत्साह, SIT परिसर में लगाए गए 11 फलदार पौधे

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में आम, लीची, अमरूद और नींबू के पौधे लगाए गए

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में उमड़ा उत्साह, SIT परिसर में लगाए गए 11 फलदार पौधे
SIT परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण करतीं भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार एवं अन्य अतिथि।

गिरिडीह के सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 11 फलदार पौधे लगाए गए।

गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर विजय सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कॉलेज प्रांगण में 11 फलदार वृक्षों के पौधे लगाए गए, जिनमें आम, लीची, अमरूद एवं नींबू के पौधे शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शालिनी बैसखियार ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक वृक्ष लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

यह भी पढ़ें: पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण

संस्थान के डायरेक्टर विजय सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। वहीं, मंजू सिंह ने भी वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन के निर्देशों पर एक्शन मोड में भाजपा, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सिंकू सिन्हा ने कहा कि आगामी 21 जून तक विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर संगीता बैसखियार, सोना प्रकाश, स्वर्णा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सिंकू सिन्हा, टिंकू सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुवनेश्वर मंडल, मोनिका गुप्ता, रुबी गुप्ता एवं रौशन सिन्हा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “प्रकृति का मान बढ़ाएँ, आओ एक पेड़ माँ के नाम लगाएँ” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!