मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ वामपंथी नेता

मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं मजदूरों की बुलंद आवाज रहे कॉमरेड रामस्वरूप पासवान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य परिषद सदस्य और गोड्डा जिले में मजदूरों की मजबूत आवाज रहे कॉमरेड रामस्वरूप पासवान का शुक्रवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और गोड्डा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

रांची/गोड्डा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य परिषद सदस्य एवं गोड्डा जिले में मजदूरों की सशक्त आवाज रहे कॉमरेड रामस्वरूप पासवान का गुरुवार को गोड्डा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे।

कॉमरेड पासवान के निधन पर भाकपा झारखंड राज्य परिषद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके सम्मान में पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया।

भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक एवं रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने शोक संदेश में कहा कि कॉमरेड रामस्वरूप पासवान का निधन संथाल परगना में पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा मजदूरों और किसानों के हक के लिए संघर्ष की अगली पंक्ति में खड़े रहे।

पार्टी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुनिया को आपसी विश्वास का संदेश दे रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : जे.पी. पांडेय दुनिया को आपसी विश्वास का संदेश दे रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : जे.पी. पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी
राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!
Sahebganj News: पंचकठिया CSP से दिनदहाड़े 3.30 लाख की लूट, हेलमेटधारी बदमाश फरार