भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय

भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय

भाजपा किसान मोर्चा के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने फ्रांस में आयोजित जी-7 बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की है।

रांची: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता सह झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि फ्रांस में आयोजित जी-7 देशों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित करते हुए वैश्विक शांति और आपसी विश्वास का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया में सबसे बड़ी कमी आपसी विश्वास की है, जो अत्यंत खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है। इसका दुष्परिणाम विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्धों के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव है, तो दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है।

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी महत्वपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें वैश्विक चुनौतियों और युद्ध की स्थितियों पर चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता बताया तथा कहा कि आज मोदी जो कहते हैं, उसे पूरी दुनिया सुनती है।

पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। भारत तकनीक, रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बीआईटी मेसरा में AI-HYDA 2026 का समापन, 90 से अधिक प्रतिभागियों ने सीखी अत्याधुनिक AI तकनीक

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 देशों को संबोधित करते हुए "सबका साथ, सबका विकास" को विश्व के लिए भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और दुनिया को साझेदारी तथा विश्वास के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग

जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि युद्ध और समुद्री मार्गों में व्यवधान का सबसे अधिक असर विकासशील देशों पर पड़ता है। इससे ईंधन और खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे मुद्दों पर सभी देशों को गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि मानवता और वैश्विक शांति की रक्षा की जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी