नितिन नवीन ने भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया आत्मीय संवाद, विकसित झारखंड का दिया मंत्र

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर आयोजित की गई थी बैठक

नितिन नवीन ने भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से किया आत्मीय संवाद, विकसित झारखंड का दिया मंत्र
कुच्चू में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं संग आत्मीय संवाद करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर आयोजित परिचयात्मक बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया।

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2024 चुनावों के प्रत्याशियों एवं सांगठनिक दृष्टिकोण से रांची के तीनों जिले के कार्यसमिति सदस्य की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर ही अल्पाहार किया एवं प्रदेश अध्यक्ष के परिवारजनों से मुलाकात भी किया।

वहीं बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी चुनौतियों और भाजपा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने विकसित झारखंड एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर भी अपने विचार को साझा किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष  बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, सांसद बीड़ी राम, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, रामटहल चौधरी, किशुन दास, विधायक पूर्णिमा साहू, पुष्पा देवी, मेनका सरदार, अपर्णा सेन गुप्ता, कमलेश सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, सीमा शर्मा, कोचे मुंडा, अरुण उरांव, रांची की मेयर रोशनी खलखो, शोभा यादव, सत्यनारायण सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध: बाबूलाल मरांडी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश