Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी गई मृतक की लाश

Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
(मृतक पंकज चौधरी)

कोडरमा के डोमचांच थाना अंतर्गत जौनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर 30 वर्षीय पंकज चौधरी की उसके रिश्तेदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत जौनपुर गांव में कुएं से शव बरामद किया गया है। जमीन विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति की हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय पंकज चौधरी के रूप में हुई है। बीते एक सप्ताह के भीतर जिले में हत्या की यह तीसरी घटना है। बताया गया कि बीती रात पंकज चौधरी अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रहे थे। 

उनकी पत्नी और बच्चे पास के एक मकान की छत पर थे। देर रात पड़ोस के सुनील, अनिल, जीतन और उनके परिवार के अन्य सदस्य पंकज के घर पहुंचे। उन सबों ने पंकज के साथ मारपीट की और घर का सामान भी बर्बाद कर दिया। इसके बाद पंकज को पीटते हुए घर से बाहर ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गया। 

सोमवार सुबह पंकज की पत्नी ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी, जिसके बाद उसकी तलाश की जाने लगी। दिन के 12 बजे पंकज का शव घर से सटे एक कुएं से बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि सुनील, अनिल, जीतन और उनके परिवार के सदस्यों ने पंकज की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। 

घटना की जानकारी पाकर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार वहां पहुंचे और पंकज के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार करीब 25 वर्ष पूर्व पंकज के पिता अर्जुन चौधरी के निधन के बाद पंकज की मां उसे अपने साथ लेकर रजौली (बिहार) अपने मायके चली गई थी। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: व्यवहार न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मी राजकुमार राय को मिली भावभीनी विदाई

इसके बाद वे लोग वहीं रहने लगे। विगत 6 माह पूर्व पंकज की मां का भी निधन हो गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर वापस जानपुर गांव रहने आ गया। गांव आने के बाद से ही उसके रिश्तेदारों का पंकज के साथ विवाद शुरू हो गया। वे लोग पंकज को जमीन पर मकान बनाने भी नहीं दे रहे थे, जिसके कारण उसे झोपड़ी में ही गुजर बसर करना पड़ रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्यवायी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश