Bokaro News: विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया का तीसरा  सम्मेलन संपन्न

भीम महतो की अध्यक्षता और सहदेव महतो के संचालन में जुटी भारी भीड़

Bokaro News: विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया का तीसरा  सम्मेलन संपन्न
(फ़ोटो)

बोकारो के ललपनिया स्थित टीटीपीएस विस्थापित संघर्ष समिति का तीसरा सम्मेलन डुमरी बिहार में आयोजित किया गया। विस्थापित नेता भीम महतो की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर और विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार शामिल हुए। वक्ताओं ने डुमरी बिहार से टीटीपीएस तक रेल पथ निर्माण से प्रभावित विस्थापितों के लंबित मुआवजे, नियोजन और ग्रामीण विकास के मुद्दों को उठाया। नवनिर्वाचित विस्थापित कमेटी ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जल्द ही टीटीपीएस प्रबंधन को मांगपत्र सौंपने और उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

ललपनिया: विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया का तीसरा सम्मेलन डूमरी बिहार में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता विस्थापित नेता भीम महतो एवं संचालन सहदेव महतो ने किया। सम्मेलन का शुरुआत झंडोतोलन कर किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस - ललपनिया का यह सम्मेलन समिति के पूर्व सचिव श्यामसुंदर महतो को हमेशा याद करेगा। 

उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में डुमरी बिहार से टीटीपीएस तक रेल पथ निर्माण में हुए विस्थापितों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष होता रहा है। विस्थापित संघर्ष समिति के संघर्षों का नतीजा है की दर्जनों लोगों को नियोजन मिला है एवं विस्थापित गांव में विकास का कुछ कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज फिर से विस्थापित संघर्ष समिति को पुनर्गठित कर विस्थापितों के लंबित मांगों जैसे मुआवजा, नियोजन, ग्रामीण विकास आदि के लिए संघर्ष की शुरुआत करनी होगी। 

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सीटू के राज्य कमेटी सदस्य सह विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया के सचिव राकेश कुमार ने कहा इस पूरे अंचल में विस्थापित संघर्ष समिति अपनी एक नई पहचान बनाता जा रहा है। डुमरी बिहार से टीटीपीएस तक रेल पथ से हुए विस्थापित का यह सम्मेलन और सम्मेलन के बाद विस्थापितों के लिए संघर्ष क्षेत्र में एक नया उदाहरण पेश करेगा। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित विस्थापितों से कहा आप आने वाले दिनों में संघर्ष की तैयारी कीजिए आपके इस संघर्ष का नेतृत्व देने के लिए हम तैयार हैं। 

उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति, टीटीपीएस ललपनिया से प्रेरणा लेकर ही गोमिया में रेल ओवरब्रिज के विस्थापितों ने भी विस्थापित संघर्ष समिति, गोमिया का गठन किया है। उन्होंने कहा विस्थापित संघर्ष समिति टीटीपीएस ललपनिया के नेतृत्व में बहुत जल्द टीटीपीएस प्रबंधन को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा और नए संघर्षों की तैयारी के लिए मैदान में उतर जाएगा। उन्होंने कहा हम इस सम्मेलन के माध्यम से टीटीपीएस प्रबंधन को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह विस्थापितों के लंबित मांगों को पूरा करने के प्रति सकारात्मक पहल की तैयारी करें।    

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय

विस्थापित संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सचिव ने संयुक्त रूप से कहा यहां के विस्थापित एकजुट हैं और संघर्ष के मूड में है, बहुत जल्द हम लोग संघर्ष के लिए मैदान में उतरेंगे। इस सम्मेलन में विस्थापित नेता अरुण प्रजापति, रीतलाल प्रजापति, बबुआ मांझी, उपेंद्र सिंह, मनोज महतो, राजेश पासवान, हरिचरण सिंह, रामचंद्र ठाकुर, नरेश चौधरी, बुधनी देवी, नुनी बिला देवी, रतनी देवी सहित भारी संख्या में विस्थापित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बोकारो एसपी ने थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज में बिजली संकट गहराया, बजरंगी महतो ने उठाई नियमित आपूर्ति की मांग
बोकारो एसपी की मानवता आई सामने, घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
भिलाई के बाद बोकारो पहुंचे सेल सीएमडी डॉ. ए.के. पंडा, उत्पादन और परियोजनाओं की समीक्षा
बशीर बद्र: वो शायर जो हमारे टूटे दिल की बोली बोल गया
Pakur News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गणपुरा में जागरूकता अभियान, लोगों ने लिया तंबाकू छोड़ने का संकल्प
कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी अस्पताल, मौतों के बाद भी खामोश स्वास्थ्य महकमा
Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार