बोकारो एसपी ने थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें: एसपी
बोकारो एसपी ने चिराचास और पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, सुरक्षा व्यवस्था, पासपोर्ट सत्यापन और थाना दिवस आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा चिराचास थाना एवं पिंडराजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
