Chatra News: तेज रफ्तार हाइवा ने ली कांग्रेस नेता की मां की जान, 5 घंटे चक्का जाम

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Chatra News: तेज रफ्तार हाइवा ने ली कांग्रेस नेता की मां की जान, 5 घंटे चक्का जाम
चतरा के हंटरगंज में हाइवा हादसे के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण

चतरा जिले के हंटरगंज में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से कांग्रेस नेता सरवन कुमार साव की मां कांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्का जाम किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य पथ एनएच-22 पर शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मां की मौत हो गई। घटना हंटरगंज पुराना हाई स्कूल के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्का जाम किया।

मृतका की पहचान जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष सरवन कुमार साव की मां कांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सड़क किनारे जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा में महिला की साड़ी फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं और वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि शव कई टुकड़ों में बंट गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार एवं बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शव रखकर किया पांच घंटे तक सड़क जाम

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चतरा-डोभी मुख्य पथ को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: Chatra News: कलयुगी बेटे ने पत्नी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब पांच घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में प्रशासन द्वारा सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता राशि दिलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

यह भी पढ़ें: चुटूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर; ड्राइवर की मौत

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप एवं प्रखंड अध्यक्ष कमेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में नाबालिग बच्चों से हाइवा चलवाया जा रहा है और कम मजदूरी में उनसे काम लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिक ट्रिप के दबाव में वाहन तेज गति से चलाए जाते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे गंभीर मुद्दों को न तो विधानसभा में उठाया जाता है और न ही संसद में। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना