साहिबगंज जेल गेट पर सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर से दुर्व्यवहार का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?
बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा, संघर्ष जारी रहेगा
साहिबगंज जेल से 14 महीने बाद रिहा हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में जमा सामान और दस्तावेज लेने पहुंचे तो जेल कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
साहिबगंज: 14 महीने बाद जेल से रिहा हुए चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने साहिबगंज जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरशद का कहना है कि बीते शुक्रवार को जेल में जमा अपना सामान और दस्तावेज लेने गए तो जेल गेट पर तैनात कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और धक्के मारकर भगा दिया।
क्या है पूरा मामला?
अरशद नसर शुक्रवार को साहिबगंज जेल गेट पर अपना जमा रकम, मुलाकाती सामान, मेडिकल रिपोर्ट और बंदी आवेदन की कॉपी लेने के लिए जेल अधीक्षक परमेश्वर भगत के सरकारी आवास पर पहुंचे। आरोप है कि जेल अधीक्षक ने कार्यालय में मिलने की बात कहकर टाल दिया। कुछ देर बाद जब अरशद अधीक्षक से मिलने जेल गेट के अंदर प्रवेश करने लगे तो वहां तैनात 4-5 जेल कर्मियों ने उन्हें रोक दिया।
मारने को उठा लुंगी-गंजी पहना कर्मी
डीसी-एसपी व डालसा को दी जानकारी

आरटीआई से मचा है हड़कंप
अरशद ने कहा कि 14 महीने जेल में रहने के दौरान उन्होंने जेल के अंदर के भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाई थी। साहिबगंज व मधुपुर जेल प्रशासन द्वारा उनके साथ कई बार जघन्य अपराध किया गया। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के खिलाफ उन्होंने हाल ही में जेल आईजी, झारखंड से आरटीआई के तहत 94 बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इसी से जेल प्रशासन में हड़कंप है और शुक्रवार की घटना उसी का नतीजा है।
‘संघर्ष जारी रहेगा’
अरशद ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। इंसाफ और न्याय मिलने तक मेरा संघर्ष बिना किसी डर-भय के जारी रहेगा। जेल में बंद कैदियों के मानवाधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा। इस मामले में जेल अधीक्षक परमेश्वर भगत से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। जिला प्रशासन ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा की है और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
