झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए

झींकपानी गैंगरेप केस का खुलासा: तकनीकी जांच और छापेमारी के बाद तीन आरोपी दबोचे गए
झींकपानी गैंगरेप मामला

पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और छापेमारी अभियान की मदद से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व छापेमारी अभियान के जरिए सभी आरोपियों को दबोच लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि झींकपानी थाना कांड संख्या 16/2026 दिनांक 6 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 70(1), 127(2), 332(बी) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में आरोप लगाया था कि अप्रैल माह में जब वह अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव के तीन युवक उसके घर में घुस आए।आरोपितों ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और एसडीपीओ बहामन टूटी ने किया। पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी शाखा की भी सहायता ली गई, जिससे आरोपितों की गतिविधियों का पता लगाया जा सका।

यह भी पढ़ें: विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक

पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान डूगुद बुड़ीउली उर्फ कोंदा, सिदिऊ मुंडरी उर्फ कोंका और मंडरू उर्फ जम्बीरा गोप के रूप में हुई है। तीनों आरोपितों कुदापी मटकमहातू गांव, थाना झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपितों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस पूरे अभियान में पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज सहित झींकपानी थाना के कई पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल